बांदा। ओवरटेक के लिए पास न देने पर झल्लाए ट्रक चालक ने रोडवेज बस चालक की पिटाई कर दी। बाद में परिचालक व यात्रियों ने ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक को जेल भेज दिया। एक अन्य घटना में पड़ोसियों ने दंपति को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
बांदा डिपो की रोडवेज बस सोमवार की रात सवारियां भरकर चिल्ला जा रही थी। पपरेंदा गांव के पास बस चालक ने आगे जा रहे ट्रक को साइड देने के लिए हार्न बजाया। इससे झल्लाए ट्रक चालक नफीस पुत्र मुजीद निवासी खूंटी चौराहा ने ट्रक रोक कर बस चालक की जमकर पिटाई कर दी। चालक को पिटते देख परिचालक व बस सवार यात्रियों ने ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक को जेल भेज दिया। बस चालक का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी जैना (30) व उसकी पत्नी जलेबिया (26) की परिजनों ने सोमवार को सुबह घर के निकट पिटाई कर दी।