फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर मिले तो ईओ होंगे जवाबदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मोहर्रम की 9वीं और 10वीं पर व्यवस्थाएं चौक-चौबंद रखने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने निकाय अधिकारियों की बैठक ली। उन्हें निर्देश दिया गया कि मोहर्रम जुलूस के रास्तों पर कोई अतिक्रमण या अवरोध अथवा गंदगी नहीं होनी चाहिए। सड़कों पर सुअर घूमते पाए जाने पर शहर में अधिशासी अधिकारी (ईओ) और गांवों में डीपीआरओ जवाबदेह होंगे। यह भी कहा कि बिजली या केबिल के ढीले तार भी नजर न आएं।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी विश्राम कक्ष में हुई बैठक में एडीएम केएन सिंह ने सभी अधिशासी अधिकारियों और डीपीआरओ को निर्देश दिए कि मोहर्रम की 9वीं व 10वीं को निकलने वाले ताजिए, अलम, ढाल आदि के रूटों पर देखेे कोई अतिक्रमण अवरोध न हो। लटकते हुए बिजली या केबिल तार भी न हों। हरदौली, करतल और सबादा में ताजियों के मार्गों पर लेखपालों को नियुक्त किया जाए। सुअर पाए जाने पर नगरों में अधिशासी अधिकारी और गांवों में डीपीआरओ उत्तरदायी होंगे। बैठक में एसडीएम सदर/ईओ बांदा गिरीश कुमार शर्मा, तहसीलदार/ईओ मटौंध राजेंद्र प्रसाद पांडेय, ईओ अतर्रा पीएन शुक्ला, ईओ नरैनी टीएन चौबे, ईओ बबेरू व तिंदवारी आरपी द्विवेदी, प्रभारी डीपीआरओ मुईन राही, एलबीसी सईद अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें