फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भ्रष्टाचारियों ने देश किया कंगाल’

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाजपा देश में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। वह जातिवाद व परिवारवाद पर विश्वास नहीं करती। राष्ट्र व जनहित में मजदूर, गरीबों व किसानों के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। ये बातें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद रामरतन शर्मा ने कही। वे शनिवार को शहर के मंगलम मैरिज हाल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का विकास, पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को प्रथम पंक्ति में लाना भाजपा का मूल उद्देश्य है। देश और प्रदेश में बैठे घोटालेबाजों और चोरों को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने देश को कंगाल कर दिया है। जनता महंगाई में दो जून की रोटी नहीं जुटा पा रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें अपना और अपने मंत्रियों के फौज का पेट भर रही हैं। उन्हें देश व देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। सम्मेलन का संचालन विजय पाल ने किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, रमेशचंद्र द्विवेदी, राजेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह परिहार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कर्वी जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, भैरो मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडेय, राजेश द्विवेदी, जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, अयोध्या प्रसाद सिंह, अजय पटेल, राजकरन कबीर, उमाशंकर तिवारी, कल्लू राजपूत, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, बलराम सिंह, गिरिजेश त्रिपाठी, देवमूर्ति द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, संतू गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, पंकज रैकवार, शीला सिंह, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, छाया चौबे, प्रभा गुप्ता समेत सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें