फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले को सौ जवान और तैनात करेगी आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अगले वर्ष इलाहाबाद में शुरू हो रहे कुंभ मेले के लिए आरपीएफ ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था का तानाबाना बुना जा रहा है। इसके तहत यहां आरपीएफ थानों में सौ अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुंभ मेला जनवरी से शुरू होगा। मेले के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसी के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ अपनी सुरक्षा व्यवस्थाओं को चौकस बनाने में जुट गए हैं। जीआरपी थाने में 40 अतिरिक्त जवान, पांच सब इंस्पेक्टर और पांच हेड कांस्टेबिल तैनात करने जा रही है, जबकि आरपीएफ सौ अतिरिक्त जवान ड्यूटी पर लगाएगी। आरपीएफ थानाध्यक्ष एसके वर्मा ने बताया कि कुंभ मेला अवधि में बांदा में 60 और अतर्रा व रागौल स्टेशनों में 20-20 जवान ड्यूटी पर रहेंगे। बांदा रेलवे स्टेशन में चार अतिरिक्त मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि बांदा स्टेशन में हर समय 20-20 जवान ड्यूटी पर रहेंगे। 8-8 घंटे की ड्यूटी होगी। यह अतिरिक्त बल मेला शुरू होने से पूर्व यहां अपनी आमद दर्ज करा लेगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें