फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने खत्म कराया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटे के अपहरण के बाद पुलिस की शिथिलता के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे परिजनों को डेढ़ माह बाद आखिर न्याय मिल ही गया। सीओ सिटी आशुतोष शुक्ल ने अपहृत छात्र प्रमोद की बरामदगी एक सप्ताह में कराने का आश्वासन देकर अशोक लाट पर बैठे बाबा बैजनाथ, पिता लल्लू व मां देवी का अमरण अनशन खत्म कराया। सीओ के आदेश पर कोतवाली नगर में देर शाम सोनू, अखिलेश, अश्विनी, विनय व श्यामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

उधर बड़ोखर खुर्द गांव के मजदूरों ने विकास कार्यों की जांच और मजदूरी भुगतान न होने पर लखनऊ में अनशन की चेतावनी दी है। जागेश्वर, माताप्रसाद, राकेश, चन्ना, धर्मराज, रामपाल, मैकू, आशाराम, रामप्रसाद आदि ने उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच और मजदूरी न दिलाई गई तो 23 अक्तूबर को सरदार भगत सिंह स्मारक लखनऊ के सामने अनशन शुरू करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें