फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जैसा दूसरा भक्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संकट मोचन मंदिर में कल्कि कथा सुनाते हुए कथा वाचक सारंग महाराज ने कहा कि हनुमान के समान कोई दूसरा भक्त नहीं है। राम के चरणों में उनके अनुराग की बराबरी करने वाला कोई नहीं है। रविवार को कथा व्यास ने बताया कि सीता की खोज को निकले भगवान श्रीराम की भेंट भक्त हनुमान से पहली बार ऋष्यमूक पर्वत पर हुई। ब्राह्मण का रूप धारण कर उन्होंने श्रीराम से जंगल में भटकने का कारण पूछा। भगवान को पहचानते ही भक्त हनुमान उनके चरणों पर गिर पड़े। भगवान शिव ने पार्वती को यह प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उस क्षण का वर्णन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

कथा व्यास ने श्रोताओं को समझाया कि परमात्मा कण कण में व्याप्त है। कुछ विशेष स्थान पर विशेष समय में उसका विलक्षण स्वरूप देखने को मिलता है। मानव इस स्वरूप को अवतार मानकर भगवान के रूप में पूजा करता है। धर्म का संबंध प्रकृति से जुड़ा है। प्रकृति के विभिन्न प्रभावाें से ही प्राणी विशेष की प्रवृत्तियों का निर्माण होता है। प्राणी जो धारण करता है वही उसका धर्म बन जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें