फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निपुण परीक्षा में शामिल हुए 96 फीसदी छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता के आंकलन के लिए निपुण परीक्षा कराई जा रही हैं। गुरुवार को दूसरे दिन परीक्षा में 96 प्रतिशत बच्चे शामिल हुए। बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जूनियर स्तर पर निपुण परीक्षा में कक्षा चार से आठवीं तक के बच्चे शामिल हुए। 1725 परिषदीय स्कूलों में परीक्षा कराई गईं। बच्चों ने ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा दी। इसमें 96 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। पहले दिन बुधवार को जहां बड़ोखर खुर्द में 97.38, बिसंडा में 98.55, बबेरू में 98.73, कमासिन में 98.57, महुआ में 95.50, जसपुरा में 96.59, तिंदवारी में 94.47, नरैनी में 95.68 तथा नगर क्षेत्र में 91.82 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी,वहीं दूसरे दिन गुरुवार को भी अच्छी उपस्थिति रही।
बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने बताया कि गुरुवार को बड़ोखर खुर्द में 96.14, बिसंडा में 97.35, बबेरू में 99.10, कमासिन में 98.12, महुआ में 95.70, जसपुरा में 96.92, तिंदवारी में 94.97, नरैनी में 95.24 तथा नगर क्षेत्र में 94.23प्रतिशत बच्चों ने निपुण परीक्षा दी। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें