फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में होगी मंडल के 18 महाविद्यालयों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मौखिक परीक्षाओं के लिए पंडित जेएन डिग्री कालेज को चित्रकूटधाम मंडल का केंद्र बनाया गया है। यहां 18 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें लगभग एक हजार परीक्षार्थी शामिल हैं। रविवार को यहां एमए उत्तरार्द्ध की मौखिक परीक्षा हुई।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य/वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. नंदलाल शुक्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर इस महाविद्यालय के अलावा 17 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की एमए उत्तरार्द्ध में छह विषयों की मौखिक परीक्षा हो रही है। इनमें जेएन कालेज सहित अतर्रा पीजी कालेज, गोस्वामी कालेज (कर्वी), राजकीय डिग्री कालेज (मानिकपुर), राजादेवी डिग्री कालेज (बांदा), महापति प्राणनाथ कालेज (मऊ), जीजीआईसी (बांदा), जीजीआईसी व राजकीय पीजी कालेज (हमीरपुर), एकलव्य महाविद्यालय (बांदा), राजकीय पीजी कालेज (चरखारी), वीरभूमि राजकीय कालेज (महोबा), जय बुंदेलखंड कालेज (कुलपहाड़), हीरानंद महाविद्यालय (बिवांर, हमीरपुर), महर्षि गौतम महिला कालेज (बबेरू), शिवदर्शन महाविद्यालय (तिंदवारी), रामकृष्ण महाविद्यालय (कुरारा) और सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय (बबेरू) शामिल है।

जिन विषयों की मौखिक परीक्षा हुई उनमें इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र शामिल हैं। महाविद्यालय परीक्षा प्रभारी डॉ.केएस कुशवाहा और डॉ.रमेश शुक्ल ने मौखिक परीक्षाओं के दौरान उड़ाका दल के रूप में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार मौखिक परीक्षाएं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। परीक्षार्थियों के बैठने आदि की उचित व्यवस्था की गई थी। उनके साथ आए अभिभावकों के बैठने आदि की भी पूरी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें