बांदा। सड़क हादसे में घायल बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी मातादीन पटेल (65) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व खेत से घर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। जिला अस्पताल और कानपुर में इलाज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के भुड़ेरी गांव निवासी आजम (20) पुत्र बादल शुक्रवार की रात बाइक से मुड़ेरी गांव जाते समय ग्वाइन नाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी दयाराम (60) खेत से घर आते समय बैलगाड़ी पलटने से घायल हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी राकेश (32) पुत्र राममनोहर बदौसा से साइकिल पर घर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।