बांदा। शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 15 स्कूल-कालेजों में होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की मूलप्रति साथ लेकर आने को कहा गया है। परीक्षा प्रात: 11 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को 10.15 बजे कक्ष में पहुंचना होगा।
राजकीय महिला डिग्री कालेज में 500, जीजीआईसी बांदा में 500, जीआईसी बांदा में 500, जीआईसी मटौंध में 450, डीएवी इंटर कालेज में 1100, आदर्श बजरंग इंटर कालेज में 1000, जेएन डिग्री कालेज में 1000, हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा में 1000, सरस्वती इंटर कालेज, अतर्रा में 800, सत्यनारायण इंटर कालेज, तिंदवारी में 700, जनता इंटर कालेज, खुरहंड में 650, आर्य कन्या इंटर कालेज, बांदा में 650, तथागत ज्ञानस्थली, अतर्रा में 600, खानकाह इंटर कालेज में 550 और ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज, अतर्रा में 176 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षक, केंद्र प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
परीक्षार्थियों से कहा गया है कि ऑनलाइन अपलोड किया गया फोटोयुक्त पहचानपत्र की मूल प्रति साथ लाएं। इसके ेअलावा प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाणपत्र, टीईटी या सीटीईटी का प्रमाणपत्र (प्राथमिक स्तर) या यूपीटीईटी-2018 के अंकपत्र की इंटरनेट प्रति अभिलेखों में कोई एक साथ लाएं।
परीक्षार्थियों को प्रात: 10.15 बजे कक्ष में प्रवेश मिलेगा। 10.50 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। 10.55 बजे परीक्षार्थी प्रश्नपत्र खोलेंगे। 11 बजे परीक्षा शुरू होगी। 10 मिनट विलंब के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। दोपहर 1.30 बजे परीक्षा खत्म होगी। यह जानकारियां अपर जिलाधिकारी/परीक्षा के नोडल अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने दी।