फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में 9 घायल

Sat, 18 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बाइक की टक्कर से किसान घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक व महिला टीचर मामूली चोट आईं। एक अन्य घटना में ई-रिक्शा पलटने से वृद्धा घायल हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी योगेंद्र कुमार (32) पुत्र शिवबरन शनिवार को सुबह खेत जा रहा था। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी संदीप (25) पुत्र श्रीराम और पीछे बैठी टीचर नीलम (28) पत्नी सूरजबली को भी चोटे आईं। संदीप अपनी भाभी नीलम को मझीवां प्राइमरी स्कूल छोड़ने जा रहा था। उधर, शहर के खाईपार मोहल्ला निवासी भूरी (60) पत्नी छोटेलाल शनिवार को दोपहर बिजलीखेड़ा जाते समय ई रिक्शा पलट जाने से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी माता प्रसाद (22) पुत्र राजाभइया अपने फुफेरे भाई चुनूबाद (22) निवासी कछिया पुरवा के साथ बाइक पर शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। गड़ांव गांव के पास बाइक गड्ढे में गिर जाने से दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चुनूबाद को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में ओरन कस्बा निवासी कामता प्रसाद (70) साइकिल पर बाजार से घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मथनाखेड़ा निवासी छोटू (25) पुत्र रामकिशोर जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हो गया। शहर के कटरा मोहल्ला निवासी इंदल (25) पुत्र जुग्गी शुक्रवार को सुबह छत से गिरकर घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें