फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिछड़ा वर्ग की बेटियों की शादी के लिए 892 को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के निर्धन व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह के लिए संचालित शादी अनुदान योजना के तहत जिले में 892 लाभार्थियों के लिए 178.40 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। अब तक 656 लाभार्थियों को 131.20 लाख रुपये की राशि से लाभान्वित किया जा चुका है। यह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पिछड़े जाति के उन व्यक्तियों के लिए है जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक नहीं है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए फरवरी 2026 में होने वाली शादियों के अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर लें। यदि वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के बाद आवेदन किया जाता है, तो नियमानुसार पात्र नहीं माना जाएगा। सभी पात्र लाभार्थी इसी वित्तीय वर्ष में आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
मार्च 2026 की शादियों के लिए अलग नियम
माह मार्च 2026 में होने वाली शादियों के लिए ऑनलाइन आवेदन माह मार्च 2026 में ही किया जाना चाहिए। ऐसे आवेदनों का भुगतान अगले वित्तीय वर्ष के बजट से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के उपरांत, हार्ड कॉपी संबंधित तहसील व ब्लॉक स्तर पर जमा करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें