चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक प्रमुख के खिलाफ एक युवक को फेसबुक पर बदनाम करना मंहगा पड़ गया। ब्लाक प्रमुख की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने बताया कि उनके फेसबुक पेज से फोटो चुराकर जानबूझ कर गलत, भ्रामक पोस्ट गोसाईंपुर निवासी प्रियांशु मिश्रा ने की है। इससे उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल हो रही है। जबकि युवक के पास कोई प्रमाण नहीं है। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद