बांदा। गुड़ बनाते समय कड़ाही में गिरने से झुलसे गन्ना किसान की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान के मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य घटना में ससुराल में युवती झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी इंद्रजीत (60) 31 जनवरी को दोपहर खेत में झुलस गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामबाबू ने बताया कि एक बीघा खेत है। सभी में गन्ना का उत्पादन किया था।
घटना वाले दिन पिता खलिहान में गुड़ बनाते समय बड़े कढ़ाव में गिर गए थे। एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में आकांक्षा सिंह (40) पत्नी धर्मेंद्र सिंह रविवार को सुबह घर में खाना बनाते समय कुकर फटने से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, शहर के पुलिस लाइन निवासी दीपक सिंह की 9 वर्षीय पुत्री आरना सिंह शनिवार की शाम छत में खुले तार के स्पर्श में आने पर करंट से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।