फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगार समाज ने मांगी राजनीतिक भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खंगार क्षत्रिय समाज परिचय सम्मेलन में राजनैतिक भागीदारी पर जोर दिया गया। बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से आए खंगार समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय संयोजक और समर्पणकारी पूर्व बागी मलखान सिंह (दद्दा) ने कहा कि राजनीतिक दलों ने समाज को टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में खंगार समाज के दो लाख वोट लेकर राजनैतिक दल उन्हें छलने का काम कर रहे हैं। समाज की उपेक्षा और उत्पीडन को खत्म करना उनके जीवन का लक्ष्य है। रविवार को अलीगंज स्थित गणेश भवन सभागार में आयोजित समारोह में बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन और लखनऊ के स्वजातीय युवाओं ने शिरकत की। अध्यक्षता रामकिशोर सिंह खंभौर ने की।

पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह को समर्पणकारी पूर्व दस्यु सरगना गया बाबा, रामऔतार सिंह खंगार (लखनऊ), उत्तम सिंह (महोबा), चंद्रपाल (बड़ोखर बुजुर्ग), अरविंद सिंह (बांदा) ने भी संबोधित किया। श्यामबाबू सिंह, रवींद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह, नोखेलाल सिंह, करन सिंह, कृष्णा सिंह, राजू सिंह, जुगुलकिशोर, परशुराम आदि स्वजातीय प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व सुबह घुरौंडा गांव में श्रवण कुमार खंगार के निवास पर युवाओं के साथ बैठक कर राजनीतिक में सक्रिय होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें