खप्टिहा कलां ग्राम पंचायत में ग्रामीणों का नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BANDA
बांदा। गुरुवार को कोरोना के 8 नए मरीज मिले। इनमें शहर के खुटला, रहुनिया के दो और एक कैलाशपुरी का है। दो संक्रमित बिसंडा क्षेत्र के साथी गांव के और एक अतर्रा का है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की। अब जनपद में अब तक हुए संक्रमितों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। 99 अभी भी सक्रिय मरीज हैं। शेष स्वस्थ हो चुके हैं।
खप्टिहा कलां संवाद के मुताबिक गुरुवार को ग्राम पंचायत भवन में तिंदवारी की छह सदस्यीय टीम ने कैंप लगाकर नमूने लिए और जांच की। 130 लोगों की जांच में सभी निगेटिव पाए गए। टीम में एलटी अभिषेक खरे, फार्मासिस्ट असगर खां सहित देवीदयाल, मोनू आदि शामिल रहे। लेखपाल कृष्णचंद्र व शिवशरण वर्मा भी उपस्थित रहे।
तिंदवारी संवाद के मुताबिक तेरहीमाफी गांव में बुधवार व गुरुवार को एक ही परिवार की दो महिलाओं की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद इस इलाके को सीज कर दिया गया है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सिंह पटेल ने बताया कि इन्हें नरैनी अस्पताल में भर्ती कराया। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच निगेटिव आई है। ग्राम प्रधान बिट्टन श्रीवास ने जिलाधिकारी से कैंप लगाकर पूरे गांव के लोगों की जांच कराने की मांग की।