पुलिस लाइन से बाइक पर जा रहे कांस्टेबिल मनीष (30) पुत्र बृजेंद्र सिंह सोमवार को दोपहर महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैक्टर में फंसकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव निवासी नोमान फारुकी (40) पुुत्र अब्दुल मन्नान सोमवार को सुबह बाइक पर बांदा आते समय मवई बाईपास के पास मवेशी से टकराकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा गांव निवासी लालाराम (70) पुत्र काशी प्रसाद पैदल खेत जाते समय बाइक टक्कर से घायल हो गया। सीएचसी, अतर्रा से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, आजाद नगर मोहल्ला निवासी नौशाद अली (35) पुत्र बशारत अली सोमवार को दोपहर टेंपो की टक्कर से घायल हो गया।
बंगालीपुरा मोहल्ला निवासी अखिलेश (32) पुत्र रामसनेही सोमवार को शाम अपने पुत्र रितुराज (12) व ऋषभ (7) के साथ बाइक पर बाजार जाते समय रमा वाटिका के पास मवेशी से टकराकर घायल हो गया। धरमपुर (पन्ना) थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव का वीरेंद्र (25) पुत्र लल्लू सोमवार को शाम बाइक पर गांव जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गया।
दुर्घटना का शिकार हुए बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। उधर, गायत्री नगर निवासी रीना सिंह (35) पत्नी जय सिंह खौलती सब्जी से भरा भगोना गिरने से झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।