फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 7.8 एमएम बारिश से पारा लुढ़का, अधिकतम में 10 तो न्यूनतम में आठ डिग्री की कमी

Sat, 30 May 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पश्चिम विक्षोभ का बुंदेलखंड बांदा में भी खासा असर रहा। आधी रात के बाद 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी और बारिश से बांदा का अधिकतम तापमान 10 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आंधी-बारिश के बाद बांदा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नौतपा में जहां बांदा का तापमान 47 डिग्री को पार कर रहा था, वहीं आंधी और बारिश से यह लुढ़ककर 35 पर टिक गया।
विज्ञापन




इससे नौतपा में बांदा के लोगों को खासी राहत मिली। सुबह से ही हवा में तपन नहीं रही। सुबह से ही आसमान साफ रहा। धूप भी निकली। सरकारी कार्यालयों समेत प्रमुख चौराहों और प्रमुख मार्गों में लोगों की आमद रही। बाजार भी गुलजार रहे। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि 31 मई तक इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। लोग सतर्क रहें। तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इसलिए लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें