बांदा में 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में दो वृद्धों समेत तीन की मौत हो गई और 18 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे जिले की लगभग 19 लाख से अधिक जनसंख्या प्रभावित हुई।
आंधी के कारण पैलानी तहसील के मडौलीकलां अढ़ावल घाट पर यमुना नदी पर बना पांटून पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुल पर आवागमन बंद करने के लिए संकेतक लगाए गए हैं।
करीब 1200 बिजली के पोल धराशायी हो गए। 30 ट्रांसफार्मर जल गए। करीब 10 हजार मीटर घरेलू व हाईटेंशन बिजली लाइनें टूट गईं। बिजली गुल होने से शहरी व ग्रामीण पेयजल आपूर्ति ठप रही। सरकारी दफ्तरों में भी कंप्यूटर न चलने से कामकाज ठप रहा। जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में जनरेटर से बिजली आपूर्ति कर मरीजों का इलाज किया गया।
मृतकों की पहचान और प्रशासन का बयान मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी 62 वर्षीय कैलाश सिंह की टिन शेड गिरने से मौत हो गई। मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव निवासी 65 वर्षीय पुनिया की मकान का छज्जा ढहने से जान चली गई।
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि आंधी-बारिश से विद्युत निगम को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने 31 मई तक मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की अपील की। जिलाधिकारी ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल न होने पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया।पूर्ति कराने का आश्वासन दिया।
फोटो- 11 आंधी से धरासाई हुआ पीली कोठी रोड स्थित ओवरब्रिज में गिरा यूके लिप्टस का पेड़। संवाद- फोटो : Self