फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7412 पदों के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार से यहां शुरू हो जाएगी। जिले की 469 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान, ग्राम सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के लिए पर्चे दाखिल होंगे। जनपद में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नामांकन 17 व 18 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

डीडीसी का नामांकन जिला पंचायत और अन्य तीन पदों के नामांकन पत्र क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में दाखिल होंगे। कुल 7412 पदों के लिए नामांकन दाखिल होंगे। निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 200 मीटर पहले ही बैरियर लगाकर अन्य लोगों को रोका जाएगा। नामांकन स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्तावक सहित तीन लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। ब्लाक मुख्यालयों में नामांकन के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्याशियों और उनके साथ आने वाले प्रस्तावकों आदि को मास्क अनिवार्य किया गया है। उन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। 19 और 20 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 21 अप्रैल को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
29 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक। मतदान के 24 घंटे पूर्व प्रचार बंद हो जाएगा। मतगणना दो मई को होगी। उधर, डीएम ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए नामांकन स्थलों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ब्लाक महुआ में एसडीएम अतर्रा सौरभ शुक्ला, बबेरू में एसडीएम महेंद्र प्रताप, जसपुरा में एसडीएम पैलानी रामकुमार, बड़ोखर खुर्द में तहसीलदार न्यायिक सदर तिमराज सिंह, नरैनी में तहसीलदार सुशील कुमार, कमासिन में तहसीलदार बबेरू विपिन कुमार, बिसंडा में तहसीलदार अतर्रा विजय प्रताप सिंह, तिंदवारी में तहसीलदार पैलानी पुष्पक कुमार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिला पंचायत कार्यालय नामांकन स्थल में एसडीएम सुधीर कुमार कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन

इन पदों के लिए होंगे नामांकन---
ग्राम प्रधान-469
ग्राम पंचायत सदस्य-6153
क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)-750
जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी)-30
नामांकन के लिए लाएं ये अभिलेख---
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए प्रारूप अ और आरक्षित होने पर जाति प्रमाणपत्र। प्रधान, बीडीसी व डीडीसी के लिए प्रारूप ब एवं आरक्षित होने पर जाति प्रमाणपत्र। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए प्रारूप एक क घोषणापत्र में आपराधिक/चल अचल संपत्ति/ शैक्षिक योग्यता का ब्योरा। प्रधान, बीडीसी व डीडीसी के लिए प्रारूप एक के साथ शपथपत्र में आपराधिक/चल-अचल संपत्ति/शैक्षिक योग्यता का ब्योरा। पंचायत निर्वाचक नामावली-2021 मतदाता सूची की स्व प्रमाणित कापी। जमानत धनराशि का चालान व शासकीय रसीद। अदेयता प्रमाण पत्र (ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत/सहकारी समितियों)। उम्मीदवार व प्रस्तावक का आधार कार्ड, मतदाता सूची, एक-एक फोटो।
भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन आज
बांदा। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी शनिवार को पहले ही दिन नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि प्रात: 11 बजे भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वृंदावन गार्डन में एकत्रित होंगे। कोरोना के मद्देनजर सभी प्रत्याशियों को मात्र दो वाहनों पर अपने समर्थक लाने को कहा गया है। सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहेंगे। उधर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने मोर्चा की महिलाओं से 11 बजे वृंदावन गार्डन में उपस्थित होने को कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें