फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास् थ्य विभाग के कार्यों से आयुक्त खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने चित्रकूटधाम मंडल में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों पर असंतोष जताया है। अपर निदेशक को निर्देश दिया है कि इसमें सुधार लाएं। डाक्टरों की ड्यूटी का निरीक्षण कराएं। गर्मी से पहले ही मंडल के खराब हैंडपंपों और नलकूपों तथा अन्य पेयजल योजनाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गुरुवार को मयूर भवन सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। एंबुलेंस ठीकठाक हालत में हो और समय से लोगों को उपलब्ध हों। जो पुरानी हैं उन्हें बदलें। छात्रवृत्ति वितरण, पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि योजनाओं की भी समीक्षा की। महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा, रानी लक्ष्मीबाई योजना आदि में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

संयुक्त कृषि निदेशक से मंडल में कराए गए मृदा परीक्षण की सूची उपलब्ध कराने को कहा। यह भी कहा कि मिट्टी की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट संबंधित किसान को भी दी जाए। बताया कि 27 फरवरी को मयूर भवन सभागार में ई-डिस्ट्रिक्ट सीएम हेल्पलाइन योजनाओं से संबंधित कार्यशाला होगी। मंडलीय बैठक में जिलाधिकारी हीरा लाल (बांदा), सहदेव (महोबा), अभिषेक प्रकाश (हमीरपुर), संयुक्त विकास आयुक्त प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा (बांदा), आरके सिंह (हमीरपुर) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें