फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण को 6 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा।
मलेरिया विभाग ने नगरीय क्षेत्रों में डेंगू, चिकिनगुनिया और मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण के लिए छह टीमें गठित की हैं। वार्डों में डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। टीम ने 5586 घरों में सर्वे कर 35005 बर्तनों को खाली कराया, जिनमें 210 लार्वा पाए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि संक्रामक रोग नियंत्रण व जागरूकता के लिए हाउस इंडेक्स सर्वे कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर के आजाद नगर, शंकर नगर, गायत्री नगर, कालूकुआं, बंगालीपुरा व डीएम कालोनी में सर्वे कर चुकी हैं। यहां 5586 घरों का निरीक्षण किया। घरों में रखे करीब 35 हजार पात्रों को खाली कराया गया। इनमें 210 में लार्वा धनात्मक मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जमालपुर, हथौरा, मवई, पथरी, पचोखर में जिला स्तरीय टीम ने सर्वे किया। ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। सीएमओ ने बताया कि शहर में फाइलेरिया इकाई साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कर रही है।
विज्ञापन


गांवों में संबंधित चिकित्साधिकारियों को छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्कूल-कॉलेजों में प्रार्थना सभा में बच्चों को संदेश व पंपलेट देकर मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। हर स्कूल के एक शिक्षक को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव व जागरूकता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें