फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज की उड़ानें 24 से, 2000 का नोट न ले जाएं हज यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इस वर्ष हज पर जा रहे यात्रियों की लखनऊ से हवाई जहाज की उड़ानों (फ्लाइट) की तारीखें घोषित होने लगी हैं। चित्रकूटधाम मंडल के हज यात्रियों का पहला जत्था 24 जुलाई को रवाना होगा। उधर, हज यात्रियों से कहा गया कि 2000 का नोट न ले जाएं। सऊदी अरब में इसे बदलने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


जिला हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि जहाजों की रवानगी की घोषित तिथियों के मुताबिक 24 जुलाई को पहली उड़ान में बांदा के नफीस खां, इसहाक, गजिया और सिराजुल जाएंगे। इनकी वापसी सात सितंबर को होगी। 25 जुलाई को अमानउल्ला, जहांगीर और मोहम्मद नजीर तथा 27 जुलाई को नवाब हुसैन की फ्लाइट होगी। इनकी वापसी 8 सितंबर को होगी।

26 जुलाई को रवाना होने वाली फ्लाइट में मोहम्मद अकबर, मोहम्मद हफीज, मंसूर अहमद, जुबैर, रमजान अली, अब्दुल वहाब, अब्दुल्ला, हमीद अहमद और जलालुद्दीन जाएंगे। इनकी वापसी भी 8 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

अब तक बांदा-चित्रकूट के 45 हज यात्रियों की रवानगी की तिथियां घोषित हुई हैं।

शेष हज यात्रियों की फ्लाइट तारीखें भी घोषित होने वाली है। हज ट्रेनर ने बताया कि भारत की हज कमेटी ने इस वर्ष ग्रीन कैटेगरी (श्रेणी) वाले हज यात्रियों को अजीजिया कैटेगरी (श्रेणी) में बदल दिया है। ऐसे हज यात्रियों की संख्या 19,734 है।

इनमें चित्रकूटधाम मंडल के कई हज यात्री शामिल हैं। उधर, हज यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह अपने साथ 2000 का भारतीय नोट (करेंसी) न ले जाएं। वरना वहां करेंसी बदलने में दुश्वारी आ सकती है। हज संबंधी अन्य जानकारियों के लिए फोन नंबर-9415557134, 8299454824 आदि पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


-सऊदी अरब में इसे बदलने में दिक्कत आ सकती है
-बांदा-चित्रकूट के 45 हज यात्रियों की रवानगी तिथि घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें