अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मौसम के बदले तेवरों ने मौसमी बीमारियां बढ़ा दीं। बुखार से वृद्ध की मौत हो गई। उधर, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित दर्जन भर से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल भर्ती कराए गए हैं।
तेज धूप और बादलों से बिगड़े मौसम के मिजाज से बीमारियां और बढ़ गईं। लू से बुखार आने पर शहर के बाकरगंज निवासी कामता (70) पुत्र रामलाल की बुधवार को सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, उल्टी-दस्त और बुखार के कई मरीज बुधवार को भर्ती कराए गए हैं। इनमें बुखार से ग्रसित फूलमती (40) सिंधनकलां, ब्रजमोहन (73) मोतियारी, पद्म सिंह (3) जमालपुर, शिवकली (75) मोहन पुरवा, मोती देवी (23) पड़ुई और डायरिया के निर्मला (36) जरैली कोठी, इरशाद (1) गोयरा, देशराज (30) साड़ी बीरा, शिवानी (3) अमवा, सुशीला (36) महोखर, रामकली (70) सरबई, आशीष (16) बिलगांव व ज्योति (35) मढ़िया नाका आदि मरीज शामिल हैं।
-जिला अस्पताल में दर्जन भर से ज्यादा भर्ती
-मौसम का मिजाज बिगड़ने पर बढ़ी बीमारियां