बांदा। गणतंत्र दिवस की 70वीं सालगिरह जोश के साथ मनाई गई। सुबह मुख्यालय में धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना से शुरू हुए कार्यक्रम देर रात तक चले। कस्बों और गांवों में भी धूम रही। पुलिस परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश के प्रति शपथ और प्रभात फेरियां निकाली गईं।
आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों-कर्मियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। अपर आयुक्त चंद्रशेखर, जेडीसी लालजी यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कैंप कार्यालय में डीआईजी दीपक कुमार ने ध्वजारोहण और सलामी के बाद पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया।
कलक्ट्रेट में डीएम हीरा लाल ने ध्वजारोहण कर शपथ दिलाई। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह व संजय कुमार सहित सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एडीआईओ कुमारी शारदा, रिटायर्ड एओ सईद अहमद सहित कलक्ट्रेट कर्मी उपस्थित रहे।
संचालन शाकिर अजीम ने किया। जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव और डीएम ने जेल में आयोजिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा ने ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र में राजकरण वर्मा ने ध्वज फहराया और सलामी दी। सहायक अभियंता आरके गुप्ता, अजय शंकर त्रिपाठी, राहुल जैन, सजल कुमार रेंडर आदि भी उपस्थित रहे। पौध वितरण किया गया।
शैक्षिक संस्थाओं में भी गणतंत्र उत्सव की धूम रही। कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डा. यूएस गौतम और मेडिकल कालेज में प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव ने ध्वजारोहण किया।राजकीय महिला डिग्री कालेज में प्राचार्य डा.दीपाली गुप्ता ने ध्वज फहराया। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने ध्वज फहराकर महापुरुषों और भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाए।
राजादेवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में प्राचार्य डा.शैलेंद्र सिंह व रविकुमार चौरसिया तथा विभागाध्यक्ष डा.सत्यम मिश्र ने ध्वजारोहण किया। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण हुआ। विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीआईओएस विनोद कुमार सहित प्रबंधक विजय कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। आरएन इंस्टीट्यूट में प्राचार्य डा.अजय पांडेय और अध्यक्ष रागिनी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में टीचिंग प्रबंधक डा.शबाना रफीक, सचिव शेख सादी जमां, मौलवी फरीदउद्दीन और मौलाना मंजूर ने ध्वजारोहण किया। बच्चों को छात्रवृत्ति के प्रमाणपत्र बांटे गए। फात्मा गल्र्स इंटर कालेज, खुटला में प्रधानाचार्य राफिया खानम ने झंडा फहराया। रिटायर्ड फौजी आफीसर डीसी श्रीवास्तव, एनके शुक्ला, आरएल गौर आदि उपस्थित रहे। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में रिटायर्ड सीएमओ डा.एमएच खां ने ध्वज फहराया।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू और बैंक प्रबंधक मोनिस खां तथा स्कूल चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। खानकाह इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य दरक्शा बेगम ने झंडा फहराया। छात्र-छात्राओं को पौधे बांटे। महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, रूपा चौहान आदि उपस्थित रहीं।
संत तुलसी पब्लिक स्कूल में जगदीश चंसौरिया, करुणाकांत और प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने सरस्वती, स्वतंत्रता सेनानी और संत तुलसीदास के चित्रों पर फूल चढ़ाए और ध्वजारोहण किया। सरस्वती ज्ञान गंगा मंदिर, क्योटरा में प्रधानाचार्य नरेश सिंह, ब्रम्हानंद इंटर कालेज, कुशवाहा नगर में प्रबंधक हरीशंकर सिंह राजपूत, श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रसपा अध्यक्ष इम्त्याज खां, इंडियन कान्वेंट स्कूल में अधिवक्ता रामदेव यादव और राजपूत कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक सोना प्रसाद ने ध्वजारोहण किया।
पुलिस परेड का लुत्फ लेते डीएम, कमिश्नर, डीआईजी और एसपी (दाएं से बाएं)।- फोटो : BANDA
संत तुलसी स्कूल में देशभक्ति गीत पर कार्यक्रम पेश करती छात्रा।- फोटो : BANDA
पुलिस परेड में विभिन्न पोशाकों में सजे बच्चों की झांकी।- फोटो : BANDA
तिंदवारी में शंकर-पार्वती के स्वरूप में सजे बच्चों की झांकी।- फोटो : BANDA