फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ में निर्विरोध चुने पदाधिकारी

विज्ञापन
रहमान, गुरुदेव, बच्छराज, कौस्तुभ। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट के वार्षिक चुनाव में आम राय से निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष पद पर रहमान अली पुन: निर्वाचित हुए हैं। इसके पूर्व भी वह पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वरिष्ठ कर्मचारी राजाराम गुरुदेव को संरक्षक और बच्छराज शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। कौस्तुंभ यादव उपाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

संघ के चुनाव अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने बताया कि रविवार को जजी परिसर में हुए चुनाव में महासचिव अशोक कुमार यादव और उप सचिव प्रदीप सिंह को चुना गया है। अखिलेश प्रकाश कोषाध्यक्ष, रोहित कुमार आडीटर और प्रदीप कुमार अवस्थी विधिक सलाहकार चुने गए हैं।
कार्यकारिणी में स्वाती गुप्ता, तजिंदर कौर, मानसी श्रीवास्तव, नीरज कुमार, बृजेंद्र कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, कपिल रावत, संतोष कुमार सविता और प्रभाकर सिंह को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें