बांदा। मर्का थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्ची से पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पिता ने एसपी को अर्जी दी है। बताया कि 3 नवंबर को वह पत्नी के साथ खेत में था। शाम करीब 4 बजे उसकी बेटी को गांव का पड़ोसी 19 वर्षीय युवक अपने सूने घर ले गया और दुष्कर्म किया।
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आरोपी का पिता पहुंच गया। और बच्ची को वहां से घर के लिए भगा दिया। थाने गया तो पुलिस ने जांच करने की बात कहकर वापस कर दिया। पुलिस से शिकायत पर आरोपी पक्ष के लोगों ने 4 नवंबर की रात उसके घर में हमला बोल दिया और मारपीट की।
मर्का थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक का आदेश आज ही प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोते समय युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोपी 19 वर्षीय मोहित पुत्र बब्बू लाल को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। वह 12वीं का छात्र बताया गया।