अतर्रा में नगर पालिका द्वारा हाल ही में बनवाया गया नाला पहली बारिश में हुआ धराशाई।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। 14वें वित्त आयोग से नगर पालिका द्वारा लगभग 7.18 लाख रुपये की लागत से बनाया गया नाला पहली ही बरसात में धराशायी हो गया। वार्ड सदस्य सहित मोहल्ले के लोगों ने अवर अभियंता की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए टीएसी जांच व एफआईआर दर्ज कराने की मांग एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की है।
एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। ज्ञापन देने वालों में सभासद प्रतिनिधि घनश्याम गौतम, अरविंद, राजोला द्विवेदी, अखिलेश जैन, राजा द्विवेदी, राकेश प्रसाद, रमाकांत, लोकेंद्र आदि शामिल रहे।
एसडीएम जेपी यादव ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, अधिशासी अधिकारी रामसिंह, सहायक अभियंता श्रीश सिंह शामिल हैं। ईओ राम सिंह ने बताया कि गिर गए नाले का भुगतान अभी नहीं कराया गया है।