बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में सात बाइक सवार घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
कैमाहा (महोबा) निवासी उमेंद्र कुमार अपनी पत्नी मंजू देवी (35) और अंजू देवी (30) पत्नी अनिल प्रताप को लेकर बाइक से बुधवार को सुबह सिंधनकलां (पैलानी) जा रहा था। पपरेंदा (चिल्ला) गांव के पास स्पीड ब्रेकर में दोनों गिरकर घायल हो गईं।
मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी सलमान (20) पुत्र अब्दुल व छोटू (19) पुत्र भूरा बुधवार को सुबह बाइक से घर जाते समय गांव के पास सामने से आ रही टेंपो की टक्कर से घायल हो गए।
एक अन्य घटना में धनेश्वर पुरवा (सढ़ा, कालिंजर) निवासी रामकिशोर (55) पुत्र पूरन मंगलवार को शाम मलिकपुर में बाइक से गिरकर घायल हो गया। उधर, बिसंडा कस्बा निवासी मनीष कुमार (20) और कंचन (25) मंगलवार को शाम बाइक से बाजार जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गए। कंचन को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।