बांदा। जेएन डिग्री काॅलेज में 30 नवंबर को सरकारी मंडप सजेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 650 गरीब बेटियों के हाथ पीले होंगे। 31 हजार रुपये बेटी के खाते में जाएंगे। 10 हजार का गृहस्थी का सामान आदि दिया जाएगा।
जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप ने सभी खंड विकास अधिकारी और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी को आदेश दिए कि पंजीयन कराने वाले लाभार्थियों का सत्यापन कर लिया जाए। किसी की शादी पूर्व में तो नहीं हो गई है। प्रत्येक विकास खंड के वैवाहिक जोड़ों को कार्यक्रम स्थल पर लाने और शादी के बाद उन्हें वापस घर छोड़ने के लिए संसाधनों की व्यवस्था कर लें।