बांदा। पशुओं को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाने के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। बड़ोखर खुर्द विकास खंड के महोखर गांव में टीम प्रभारी डॉ. श्रीराम कुशवाहा व डॉ. राजनारायण नामदेव ने ढाई सौ से ज्यादा गोवंश को टीके लगाए।
मंडलीय अपर निदेशक (पशुपालन) डॉ. एके सिंह व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आई.एन. सिंह ने गांव में चल रहे अस्थाई पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। अपर निदेशक ने गांव वालों के साथ चौपाल लगाकर 90 प्लस मतदान की भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मतदान हमारा सबका अधिकार है। उन्होंने गोशाला में गायों को भोजन, दवा व जल के प्रबंध के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान रामसजीवन, भरतशरण तिवारी, प्रेम तिवारी, देवशरण तिवारी, लल्ू बनाफर, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह चंदेल, गुड्डू आदि मौजूद रहे।