फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उत्सव पर गूंजे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संस्कार भारती एवं नटराज संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। प्रसिद्ध खयाल गायक हरेराम बाबा (झांसी) ने शास्त्रत्त्ीय संगीत और देवराज व हरीनारायण मिश्रा की कीर्तन मंडली ने समां बांध दी। नटराज पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गणेश वंदना और वसंत पर भाव नृत्य किए।
विज्ञापन


विजय सिंह (फतेहपुर) राग वसंत सुनाया। जानकीशरण ने यज्ञ हवन में पूर्णाहुति दी। डा.दीपक स्वर्णकार के निर्देशन में आर्केस्ट्रा आयोजित हुआ। आरएसएस के सह प्रांत संपर्क प्रमुख रामकेश भी उपस्थित रहे। गोधनी गांव की टीम ने फाग गायन और दिवारी नृत्य पेश किया। कवि जवाहरलाल जलज, डा.बनवारीलाल और डा.भानु प्रताप सिंह ने वसंत की परिभाषा कविताओं से बयां की।

कथक नृत्यकार लेखराज कोहली (दिल्ली) और ओडिसी नृत्य सत्यप्रकाश शिव (भुवनेश्वर) तथा रितिका सेठी (दिल्ली) ने प्रस्तुत किया। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने संस्कार भारती संगठन की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह भी उपस्थित रहे। योगेश सिन्हा, शिव प्रसाद भारतीय, श्रद्धा निगम, नाथूराम लश्करी, रामस्वरूप राही, केपी दुबे, आईटीआई प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ, उमा पटेल, केसनी प्रसाद, रणविजय सिंह, अनुराधा सिंह, अर्चना पाठक, राजकुमारी गुप्ता, नीरज सोनी, प्रगति सक्सेना, अशेंद्र, हर्षित, दिनेश, ब्रजेश, पूजा आदि उपस्थित रहे। संस्थान निदेशक धनंजय सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें