फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की टीम 11 को करेगी मंडल के गांवों की रैंडम चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की टीम 11 को करेगी मंडल के गांवों की रैंडम चेकिंग
विज्ञापन

बांदा। ग्राम पंचायतों में जरूरी रजिस्टर, मनरेगा के कैश रिकार्ड व वर्क बुक, मनरेगा कार्य स्थलों पर बोर्ड व वाल राइटिंग संबंधी आदेश चित्रकूटधाम मंडल में ठेंगे पर हैं। अब अगले माह ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) की टीम ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने आ रही है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पिछले साल नवंबर मेें को जारी आदेश में कहा था कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में परसंपत्तियों के रखरखाव आदि से संबंधित 7 रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखे जाएं। कैश रिकार्ड व वर्क फाइल को नियमित रूप से अपडेट करने का भी निर्देश था। एक अन्य आदेश में मनरेगा के तहत कराने वाले कार्यों के संबंध में कार्य स्थल पर सिटीजन इन्फार्मेशन बोर्ड और ग्राम पंचायत में वाल राइटिंग कराने को कहा गया था। चित्रकूटधाम मंडल में केंद्र सरकार के इन आदेशों को हवा में उड़ा दिया। अब 11 अक्तूबर को भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय की पांच सदस्यीय टीम निरीक्षण करने यहां आ रही है। टीम चारों जिलों में ग्राम पंचायतों की रैंडम चेकिंग करेगी। इसके मद्देनजर ग्राम्य विकास आयुक्त पार्थ सारथी सेन ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर पूर्व में ग्राम पंचायतों के संबंध में जारी आदेशों का अनुपालन कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने सीडीओ रामकुमार सिंह और उपायुक्त मनरेगा (श्रम रोजगार) को सप्ताह भर की मोहलत देते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है।
विज्ञापन



हफ्ते भर में सब दुरुस्त करने का डीएम ने दिया आदेश
पिछले साल के आदेशों पर नहीं हुआ अब तक पालन
शासन से आया डीएम को निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें