फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक नदी में बहा, मां समेत तीन महिलाएं बाल-बाल बचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हरितालिका तीज पर मां के साथ यमुना नदी गया बालक डूबकर लापता हो गया। बचाने की कोशिश में दो महिलाएं भी डूबने से बाल-बाल बचीं। मछुआरों ने उन्हें बाहर निकाला। देर रात तक बालक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन


घटना कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं घाट की है। गुरुवार को दोपहर पवन कुमार (7) पुत्र बब्बू अपनी मां प्रेमता के साथ यमुना नदी गया था। नहाते समय वह तेज धारा में चला गया और बहने लगा। बचाने के लिए नदी में कूदी मां भी तेज बहाव में बहने लगी।

मां-बेटे को बचाने की कवायद में घाट में मौजूद दो अन्य महिलाएं भी गहरे पानी में समाने लगीं। नजदीक में मौजूद मछुआरों ने देखा तो छलांग लगाकर तीनों महिलाओं को बचा लिया। लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


देर शाम थानाध्यक्ष निहाल अहमद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया है। बालक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। जाल और कांटा भी डाला गया है। बहाव तेज होने की वजह से तलाश में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


-तीज पर मां के साथ यमुना नदी पर गया था
-बेटे को बचाने में मां डूबने से बची
-जाल डालकर गोताखोर तलाश करने में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें