बांदा। मुस्कान अभियान के तहत जनता के खोये 12 लाख रुपये के 61 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मुस्कान अभियान के तहत जनता के खोए हुए मोबाइल के संबंध में थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर फोन बरामदगी के लिए निर्देशित किया था। साइबर क्राइम पुलिस थाना व थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने विभिन्न कंपनियों के लगभग 12 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 61 एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
इसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा 12 मोबाइल फोन, थाना तिन्दवारी द्वारा 10 मोबाइल फोन, कोतवाली नगर व बदौसा द्वारा छह-छह मोबाइल फोन, कोतवाली देहात, पैलानी व नरैनी द्वारा चार-चार मोबाइल फोन, थाना कमासिन, बिसण्डा, अतर्रा व फतेहगंज द्वारा तीन-तीन मोबाइल फोन, थाना जसपुरा, कालिंजर व चिल्ला द्वारा एक-एक मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।