फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सराफा समेत 90 दुकानदारों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहालग और ईद के मद्देनजर आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानें खोलने पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने छह सराफा दुकानों सहित 90 दुकानदारों का चालान किया। खबरदार किया कि कोरोना कर्फ्यू का पालन न किया तो महामारी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया। सोमवार को कोरोना कर्फ्यू को दरकिनार कर गुपचुप ढंग से तमाम सराफा व अन्य दुकानें खुली रहीं। शहर की चौक बाजार में स्थित मार्केट के अंदर और गलियों में सराफा दुकानें खोलकर लुकछिपकर व्यापार कर रहे थे। अन्य दुकानें भी खुली रहीं। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी और छह सराफा दुकानों का चालान कर दिया। इसके अलावा अन्य 90 दुकानदारों का भी चालान किया। दुकान खुली होने का पुलिस ने बाकायदा वीडियो भी बनाया। पुलिस की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने हिदायत दी कि आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानें खुली मिलीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें