फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन वाहनों से 59 मवेशी बरामद, सात युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना कालिंजर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बसराही तिराहे पर तीन वाहनों से 59 मवेशी बरामद किए हैं। मवेशियों को मध्य प्रदेश के जिगना कस्बे से फतेहपुर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने एक ट्रक, एक पिकअप व एक डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अशरफ अली निवासी टिकरिया थाना मारकुंडी चित्रकूट, सुमित सिंह भियामऊ थाना बरौंधा सतना मध्य प्रदेश, मुख्तार अहमद निवासी रायपुर मुआरी थाना हथगांव जिला फतेहपुर, सद्दाम निवासी बुढ़ार जनपद सहडोल मध्य प्रदेश, जाउद्दीन निवासी पुकारी थाना नरैनी कोतवाली, इब्राहिम खान निवासी केसवाही थाना बुढ़ार सहडोल मध्य प्रदेश, इस्लाम निवासी केसवाही शामिल हैं। पुलिस टीम में कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें