फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने जीती 57 फीसदी सीटें

Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ब्लाक प्रमुख चुनाव में आधी आबादी ने शानदार प्रदर्शन किया। इनके लिए आरक्षण सिर्फ 33 फीसदी था लेकिन प्रमुख पदों पर जीत 57 फीसदी हासिल की है। हर जिले में 50 फीसदी से ज्यादा पदों पर महिला प्रमुख चुनी गईं हैं।
विज्ञापन



बांदा, हमीरपुर, महोबा और जालौन जनपदों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव रविवार को हुए हैं। चित्रकूट में चुनाव नहीं हुआ। चारों जनपदों में 28 ब्लाक हैं। इनमें 16 सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनी गईं हैं। यह 57 फीसदी है। जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए सिर्फ 33 फीसदी आरक्षण है।

लोकसभा और विधान सभा में भले ही महिलाओं का पत्ता साफ हो लेकिन बुंदेलखंड में गांवों की सरकार में महिलाओं का दखल अब आधे से ज्यादा रहेगा।

प्रमुख पद के चुनाव के नतीजे बताते हैं कि महिलाओं को पुरुष मतदाताओं ने भी जमकर वोट दिए। बांदा जनपद में आठ ब्लाकों में छह सीटों पर महिलाएं चुनाव जीती हैं। इनमें तिंदवारी से अंकिता यादव, महुआ से शशि यादव, जसपुरा से सादिका खातून, कमासिन से नीलम वर्मा, बबेरू से सुमन देवी और बिसंडा से कलमतिया शामिल हैं।
विज्ञापन


महोबा में चार ब्लाकों में दो पर महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। इनमें चरखारी से गीता सिंह और जैतपुर से यास्मीन शामिल हैं। हमीरपुर में सात ब्लाकों में चार सीटों पर महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

इनमें सरीला से नीता सिंह, राठ से अंजना, कुरारा से सरोज और मौदहा से सावित्री देवी शामिल हैं। जालौन में नौ ब्लाकों में चार ब्लाक महिलाओं के कब्जे में गए हैं। इनमें महेवा से नीतू, नदीगांव से सावित्री देवी, कुठौंद से पुष्पा देवी और माधौगढ़ से सोनिया को चुना गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें