57 lakh loans to three youths in online loan fair
- फोटो : BANDA
बांदा। स्वरोजगार परक योजनाओं में ऑनलाइन स्वरोजगार ऋण वितरण मेले की गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरूआत की। यहां एनआईसी में कई युवाओं को विभिन्न रोजगार के लिए टूल किट और ऋण बांटे गए।
एक जनपद-एक उत्पाद में टूल किट और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को भी ऋण संग टूल किट दी गईं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शहर के गूलरनाका निवासी रामप्रकाश सोनी को आभूषण उद्योग के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 25 लाख रुपये का ऋण दिया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार
योजना में खुटला निवासी हर्षित गुप्ता को फ्लोर मिल के लिए एसबीआई सिटी ब्रांच ने 25 लाख रुपये ऋण का चेक दिया है। एक जनपद-एक उत्पाद योजना में जरैली कोठी निवासी अजय सैनी को शजर उद्योग के लिए यूनियन बैंक ने 7.16 लाख रुपये ऋण प्रदान किया। इसी योजना में टूल किट और प्रशिक्षण के लिए गूलरनाका निवासी
महेश कुमार को टूल किट दी गई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में शंभु नगर निवासी प्रतीक्षा को दर्जी ट्रेड के लिए टूल किट सौंपी गई। ऋण वितरण मेले में डीएम अनुराग पटेल, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू और उपायुक्त (उद्योग) मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी इत्यादि उपस्थित रहे।