बांदा। पंचायती राज विभाग का दावा है कि बुंदेलखंड में 563 गांवों को पॉलिथीन व प्लास्टिक से मुक्त कर दिया गया है। यह कुल गांवों का 22 फीसदी है। विभाग ने यह रिपोर्ट शासन को भेजी है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को स्वच्छ बनाने का अभियान पिछले वर्ष से चल रहा है। अब लगभग एक वर्ष बाद पंचायती राज विभाग ने दावा किया है कि बुंदेलखंड के चित्रकूट व झांसी मंडलों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कुल 2578 गांवों में से 563 गांव पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त हो गए हैं। इसमें चित्रकूटधाम मंडल में 1073 ग्राम पंचायतों में से 81 और झांसी मंडल के 1486 ग्राम पंचायतों में 472 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
बुंदेलखंड में पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त गांवों की सूची
जनपद कुल गांव पॉलिथिन मुक्त
बांदा 470 16
चित्रकूट 339 10
हमीरपुर 330 13
महोबा 273 42
झांसी 496 77
जालौन 575 275
ललितपुर 415 120
योग 2558 563
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाया जा रहा है। ठोस द्रव्य अपशिष्ठ प्रबंधन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को पॉलीथीन व प्लास्टिक मुक्त किया गया है। जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों को भी पॉलीथीन मुक्त कर दिया जाएगा।-दिनेश सिंह, उप निदेशक, पंचायती राज, बांदा।