फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 निःशक्त बच्चों को एलिम्को ने बांटे उपकरण

Fri, 02 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर स्थित यूईआरसी में 55 निःशक्त बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे समेकित शिक्षा के कैंप में शुक्रवार को मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने निःशक्त बच्चों को ह्वील चेयर, ट्राई साइकिल, सीपी चेयर, बैसाखी, कैलीपर, रोलेटर तथा एमआर किट सौंपी।

इनका चयन पिछले माह मेजरमेंट कैंप में एलिम्को कंपनी, कानपुर के सहयोग से किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी व समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह, बीएसए डा.सत्यनारायण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना ने बताया कि लर्निंग कैंप की छात्रा ने मंडलायुक्त व डीएम को ब्रेल में लिखित कार्ड तथा कैलेंडर भेंट किया। अपर पुलिस अधीक्षक रामस्वरूप, वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार जेतली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें