फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड से 54 महिलाएं इस वर्ष करेंगी हज यात्रा

Wed, 11 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इस्लाम मजहब के अहम फरीजा हज को लेकर बुंदेलखंड की मुस्लिम महिलाओं में काफी जज्बा देखा जा रहा है। इस वर्ष बुंदेलखंड से हज पर जाने वाले आजमीन (हज यात्री ) में 44 फीसदी महिलाएं हैं। चित्रकूट मंडल और जालौन जिलों से इस वर्ष कुल 121 आजमीन हज पर जा रहे हैं। इनमें 54 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में आजमीन हज़ की सेहत की जांच और टीकाकरण का काम बृहस्पतिवार 12 फरवरी से शुरु हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग और हज कमेटी के ट्रेनर्स ने मिलकर तैयारियां की हैं। शुरुआत 12 फरवरी को हमीरपुर और जालौन से होगी। हज कमेटी के मास्टर हज ट्रेनर हाजी आरिफ़ खां ने बताया कि हमीरपुर के आजमीन का कैंप मौदहा के हुसैनी मदरसा में लगेगा। बांदा और चित्रकूट के आजमीन की मेडिकल जांच और टीकाकरण 13 फरवरी को बांदा के खानकाह इंटर कॉलेज में होगा। ट्रेनर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने अपने विभाग की टीम गठित कर दी है। कैंप में उलेमा और मुस्लिम धर्म गुरु हज की अहमियत बताएंगे।
विज्ञापन


इनसेट -

बुंदेलखंड से हज पर जा रहे महिला और पुरुषों की संख्या -

जनपद पुरुष महिला योग
__ __ __ _

बांदा 13 13 26

चित्रकूट 01 01 02

हमीरपुर - 21 16 37

महोबा - 07 04 11

जालौन - 25 20 45
________
योग 67 54 122
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें