फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सामूहिक विवाह में 527 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शनिवार को अलग-अलग मंडपों में 527 बेटियों ने जयमाल डालकर जीवन साथी चुना। राज्यमंत्री, चेयरमैन व डीएम ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। 35 हजार रुपये वधू के खाते में भेजे गए।
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में समाज कल्याण विभाग की ओर से भव्य पंडाल सजाया गया था। गायत्री परिवार ने करीब 100 पंडितों को विवाह कराने के लिए लगाया था। आरसेटी में ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं को दुल्हनें सजाने का जिम्मा सौंपा था। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल तथा नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, डीएम नगेंद्र प्रताप ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रवीणानंद, जिला पूर्ति अधिकारी उवैदुर्हमान, जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे आदि ने कन्यादान लिया।
650 जोड़ों का पंजीयन किया गया था। इसमें 527 जोड़े शामिल हुए। डीएम नगेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे गरीब बेटियों को नया जीवन बस रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, ब्लाॅक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम राजेश कुमार, अमिताभ यादव, समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार अवस्थी, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, डीएसटीओ पुष्पेंद्र सहित सभी बीडीओ व्यवस्था में रहे। संचालन अर्चना भारती ने किया।
विज्ञापन


इन जोड़ों का निकाह
सामूहिक विवाह समारोह में काजी जमाल ने छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। इसमें मर्दननाका के इमरान व तिंदवारी की पिंकी, स्योढ़ा के जमील व कांशीराम काॅलोनी की शफीकुन, मरका की निशा बानो व जौरही के याद अली, मुसीवां की परवीना व मर्का के मोहम्मद रयान, मिरगहनी के शाहरुख व बांदा की निकहत, तिंदवारा की आसरा व महोबा के गुलाम अली ने एक-दूसरे का दामन थामा।

मुख्यमंत्री की योजना से बसा हमारा घर
लाल जोड़े में सजी जारी गांव की पूजा नए जीवन साथी तारा गांव निवासी कमल के साथ बेहद खुश नजर आईं। कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना बेहद अच्छी है। इससे हम जैसे गरीबों का घर बस सका है।

-कांशीराम काॅलोनी की शफीकुन निशा ने स्योढ़ा के जमील को अपना जीवन साथी चुना। सफीकुन निशा ने बताया कि पिता बेहद गरीब हैं। समारोह के माध्यम से विवाह हुआ है। हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है।

बबेरू के समगरा गांव की मानसी और और बांदा के विजय की जोड़ी बनी। मानसी ने कहा कि घर में ऐसी स्थिति नहीं है कि पिता उनकी शादी कर सकें। मुख्यमंत्री सामूहिक मंडप में उनका घर बस गया तो पूरा परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें