फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई की मौत
विज्ञापन

बांदा। अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में पूर्व मंत्री के भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को उमाशंकर सिंह पटेल (65) पुत्र सुकदेव सिंह साइकिल पर अपने गांव मियां बरौली जा रहे थे। बस अड्डे के पास बबेरू की तरफ जा रही स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी वहीं मौत हो गई। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और शोक संवेदना जताई। उमाशंकर पूर्व राज्यमंत्री शिवशंकर सिंह पटेल के बड़े भाई थे। वे सहकारी समिति पूर्व अध्यक्ष और पत्रकार अवधेश पटेल के बहनोई थे। टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में अंबेडकर नगर (बबेरू) निवासी लल्लू खां (45) पुत्र नन्हे रविवार को शाम बाइक पर अनवान गांव से लौट रहा था। बाइक पर रामनरेश यादव (50) पुत्र ननकू (अंबेडकर नगर) और हल्के सिंह (55) पुत्र चुन्नी (छिलोलर) भी सवार थे। महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय के पास बबेरू की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। लल्लू खां की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक आलू का व्यापारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें