फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना साड़ के हमले में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अन्ना पशु के हमले में 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पलेवा के लिए खेत जाते समय रास्ते में सांड़ ने हमला किया था।
विज्ञापन


घटना मरका थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव की है। शनिवार को शाम फूलचंद्र पुत्र नत्थू प्रसाद सिंचाई करने खेत जा रहा था। रास्ते में अन्ना सांड़ ने उसे सींगों से उठाकर पटक दिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई भोला ने बताया कि फूलचंद्र के नाम चार बीघा जमीन है। पांच बच्चों में एक पुत्री और तीन पुत्र शादी योग्य हैं।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी से ही घर-परिवार का खर्च चलता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, घटना पर ग्रामीणों ने सांड़ को गांव के बाहर खदेड़ दिया। एक दूसरी घटना में अतर्रा नगर निवासी सुरतिया (75) पत्नी भग्गू शनिवार को शाम दरवाजे पर खड़ी थी। अन्ना पशु के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पसलियां टूट गईं। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें