फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंजर दुर्ग से उतर रही ट्राली पलटी, दर्जन भर मौनिया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठ मंदिर से दिवारी खेलकर लौट रहे मौनियों से भरी ट्रैैक्टर-ट्राली पहाड़ से उतरते समय पलट गई। एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। छह गंभीर घायलों को नरैनी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव से दीपावली पर मौनिया (मौन धारण किए दिवारी नृतक) तीन ट्रैक्टरों से बृहस्पतिवार को कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर दिवारी खेलने आए थे। नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य करने के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों पर वापस लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे पहाड़ की ढाल से उतर रहे एक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया।

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार मौनियां ट्राली में दब गए। पीछे चल रहे दो अन्य ट्रैक्टरोें पर सवार मौनियों ने आनन-फानन सभी को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची यूपी-100 और कालिंजर थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस से नरैनी सीएचसी भेजा। घायलों में महेंद्र (40) पुत्र राजाभइया, सीताराम (50) पुत्र रामकिशन, कामता (35) पुत्र मित्तल, देशराज (40) पुत्र कुन्नू, रामधनी (43) पुत्र रामचरण, लल्ला (60) पुत्र मइयादीन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया।
विज्ञापन


उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र में गुरुवार को शाम ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की एक दूसरी घटना में उस पर सवार 15 मौनी श्रद्धालु जख्मी हो गए। यह सब मैहर (सतना) से दर्शन कर लौट रहे थे। सात श्रद्धालुओं को ज्यादा चोट आने पर जिला अस्पताल लाया गया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेरा गांव के पास बृहस्पतिवार को शाम सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय ट्रैक्टर और ट्राली दोनों पलट गए।

उस पर सवार तिंदवारी क्षेत्र के टुलिया गांव का मिथलेश (22) अतर्रा थाना क्षेत्र के गयादीन पुरवा निवासी अवध किशोर (45), हजारीलाल (65), रामशरण (32), शोभित (19), रामसुफल (13) और सुनील (20) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें