फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधू का शव रेलवे स्टेशन में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 15 दिन पहले कानपुर गए साधु की वापसी में रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव का रामप्रसाद उर्फ परसदवा (70) का शव बुधवार को रेलवे स्टेशन के बुकिंग हाल के पास बरामद हुआ। परिजनों को सूचना दी गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। भतीजे जानकीशरण ने बताया कि रामप्रसाद ने शादी नहीं की थी। उनकी देखभाल वही करता था।

बताया कि सवा बीघा भूमि है। इसी से खर्च चल रहा था। गांव में कालका देवी का मंदिर भी बनवा रहा था। यह अभी अधूरा है। वे 40 साल से संन्यासी का जीवन जी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें