फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 27 बीएनडी पी- 13 : मेडल के साथ डा.नीरज सोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा।
यहां के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॅा. नीरज सोनी को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा बनाई गई ‘जेबी नेक्स्ट 360 अंश’ के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय आयुर्वेद युवा महोत्सव-2017 में आयोजित आयुर नेक्स्ट प्रतियोगिता में सोनी की मशीन को सराहा गया।


यहां जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. सोनी ने बताया कि आयुर्वेद छात्रों का देशव्यापी संगठन नस्या और कई प्रसिद्ध आयुर्वेदिक कंपनियाें ने जयपुर (राजस्थान) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का युवा महोत्सव आयोजित किया था। इसमें देश-विदेश के करीब 96 आयुर्वेदिक मेडिकल कालेजों के छात्रोें ने शिरकत की। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद् येस्सो नायक और राजस्थान के आयुष मंत्री डॉ. कालीचरण सर्राफ सहित आयुर्वेद जगत की तमाम महान और मशहूर हस्तियां उपस्थित थीं। यह महोत्सव पहली बार हुआ। इसमें मेडिकल कालेज के प्रोफेसर और आयुर्वेदिक उद्यमियों को भी भाग लेने की छूट थी। जज के रूप में मौजूद देश के वरिष्ठ आयुर्वेदिक विशेषज्ञोें ने डाक्टर सोनी की मशीन को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर सोनी ने बताया कि इस मशीन से घुटनों का पुराना दर्द हमेशा के लिए ठीक हो सकता है। दूसरी मशीन से कोहिनी का भी पुराना दर्द ठीक किया जाता है। सरवाइकल स्पोंडिलाइटिस और कमर और कंधों के दर्द में भी यह काम आती है। यह पूरी तरह आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि उनकी मशीन के पेटेंट के लिए कई बड़ी कंपनियों से बात चल रही है। महोत्सव मेें डॉक्टर सोनी को प्रमाण् पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10 अन्य भारतीय रिकार्डों में भी उनका नाम दर्ज हुआ।

-नेक्स्ट प्रतियोगिता में सोनी की मशीन को सराहा गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें