बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा वर्ष 2018 में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 20 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा होगा और 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्रधानाचार्य 20 अगस्त तक छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क जमा कराएंगे।
एक मुश्त चालान के जरिए 25 अगस्त तक यह शुल्क कोषागार में जमा होगी। 6 सितंबर तक प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। 20 अगस्त के बाद 15 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा होगी। 21 सितंबर तक आनलाइन आवेदनों की जांच होगी।
पहली से 10 अक्तूबर तक संसोधन होगा। 15 जुलाई से विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षा आवेदनपत्र के प्रारूप को डाउन लोड कर उसे पूरा करेंगे। अपने शैक्षिक योग्यता के साक्ष्यों के साथ परीक्षा शुल्क की नकद धनराशि प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराना होगा।
20 अगस्त तक जमा करनी होगा परीक्षा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो