फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर लूटे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आग से झुलसी जिला अस्पताल में भर्ती बहू के इलाज को पैसा लेकर आते समय जिला अस्पताल के नजदीक ही कुछ लोगों ने तमंचे के बल पर मारपीट के बाद 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नरैनी क्षेत्र के बिल्हरका गांव के जयपाल सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने गुरुवार को एसपी कार्यालय में दी तहरीर में कहा कि बुधवार को शाम पांच बजे वह जिला अस्पताल छोटे भाई की पत्नी को देखने जा रहा था। उसके इलाज के लिए वह 50 हजार रुपये भी लिए था।
अस्पताल के नजदीक हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। उधर, गुरुवार को शाम शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि जिस पर लूटपाट का आरोप लगाया जा रहा, वह छोटे बेटे का साला है। कोतवाल ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कहा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें